TERE BIN Hindi Christian Song lyrics – तेरे बिन Jayanti Anand Filadelfia Music
तेरे बिन मैं जाऊं कहाँ
मेरे यीशु, मेरे यीशु
तेरे बिन मैं जीऊं कैसे
मेरे यीशु, मेरे यीशु
हालेलू…हालेलुयाह
हालेलू…हालेलुयाह
जब मैं खोया था
तूने आकर ढूंढ लिया
जब मैं अकेला था
तूने मुझको सहारा दिया
तेरे पवित्र आत्मा ने घेरे रखा
अपनी सामर्थ से मुझको भरता रहा
हालेलु…हालेलुयाह
हालेलु…हालेलुयाह
जब में अंधेरों में था
तेरे वचन की ज्योति मिली
जब मैं बंधन में था
तेरे लहू से मुक्ति मिली
मेरे टूटे हुए दिल में तूने प्रभु
जीवन की नदियाँ बहा दिया
हालेलु…हालेलुयाह
हालेलु…हालेलुयाह
जब तूने दिल को छुआ
तेरे होने का एहसास हुआ
जब तूने मुझको चुना
मुझे जीने का मकसद मिला
तेरी इच्छा को पूरी करने प्रभु
तूने मुझको योग्य बना दिया
हालेलु…हालेलुयाह
हालेलु…हालेलुयाह

