Mere Man Maname Ini Vyakulamo – Hindi version
मेरे मन,क्यों व्याकुल तू
हर दिन, यीशु तेरे संग
हाथों को थामकर, बाँहों में लेकर
सीने से लगाकर, तुझको चलाएगा
जीवन दाता, है वो
प्राणों से प्यारा, है वो x2
मेरे मन,क्यों व्याकुल तू
हर दिन, यीशु तेरे संग
बीतें हुए दिनों में, दलदल की कीच से
मुझे उभारा, चट्टान पे बैठाया
पैरों को दृढ़ किया, यहोवा की स्तुति का
नया गीत मेरे, होठों पे दे दिया
हर दोष मिटाकर, शुद्ध बना दिया
मेरे दर्द को, उसने मिटा दिया
जीवन दाता, है वो
प्राणों से प्यारा, है वो x2
मेरे मन,क्यों व्याकुल तू
हर दिन, यीशु तेरे संग
डर से भरी हुई, जीवन की राहों में
ग़मों से भरी हुई, तन्हाइयो में
समुन्दर के लहरों से, तूफानों के बीच में
टूटे हुए पल में, आसूं भरी रातों में
बाहों में लेकर, प्यार से भर दिया
छोड़ेगा नहीं कभी, वादा वो किया
जीवन दाता, है वो
प्राणों से प्यारा, है वो x2



